'बिनोद सुनता है ना', PM मोदी भी 'पंचायत' के फैन! बनराकस से मिलते ही पूछ लिया फेमस सवाल, फैंस की आंखें नम
Updated on
24-06-2026 12:57 PM
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं। हाल ही में एक इवेंट में पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचायत के बिनोद से मिलकर फैंस का दिल जीत लिया। यहां तक कि उन्होंने मजाक में सीरीज का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोल डाला। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग बिनोद को फिर से याद कर रहे हैं।
एक न्यूज चैनल के हालिया इवेंट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पंचायत' के बिनोद यानी एक्टर अशोक पाठक से मुलाकात की। उनके साथ बनराकस यानी भूषण शर्मा भी थे। दोनों ने पीएम से मुलाकात की और मोदी ने हाथ मिलाते ही भूषण से पूछा कि 'बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है।' बस इसी बात पर फैंस खुश हुए जा रहे हैं। वो कमेंट सेक्शन में फिर से बिनोद की तारीफ कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने बिनोद से की मुलाकात
पीएम मोदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। फैंस में से एक ने कमेंट किया- ये कोलैब हमेशा याद रहेगा। एक ने कहा- छा गया बिनोद। एक ने कहा- थिएटर आर्टिस्ट की असली जीत। एख फैन ने लिखा- फुलेरा के वर्तमान प्रधान जी की भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी के साथ शिष्टाचार भेंट। एक ने लिखा- देख रहा है बिनोद, प्रधानमंत्री जी हमसे कैसे मिल रहे है। एक ने कहा- सचिव जी, अब तो आपकी सेटिंग फिक्स है। कुछ फैंस ये मोमेंट देख भावुक हो गए।
अशोक पाठक को रंग के कारण रिजेक्शन
एक घटना को याद करते हुए अशोक पाठक ने इंडिया टुडे को बताया था, 'मैं फिल्म का नाम तो नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन वह एक बड़े बजट की फिल्म थी। मेरा ऑडिशन हो चुका था और उस प्रोजेक्ट में मेरा रोल काफी अहम था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन मुझे फाइनल कॉल नहीं मिल रहा था। मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से मिल चुका था, लेकिन लगभग एक हफ़्ते तक किसी ने मुझे फोन नहीं किया। मुझे लगा कि शायद उस रोल के लिए लुक को लेकर कोई जरूरत हो, हो सकता है कि मामला पोस्टर से जुड़ा हो।'
अशोक पाठक फिल्म में भी दिखे
'पंचायत' सीजन 4 के अलावा, अशोक पाठक हाल ही में राधिका आप्टे के साथ मशहूर फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में भी नजर आए थे। वह 2026 में आने वाले 'पंचायत' सीजन 5 में विनोद (बिनोद) का अपना किरदार फिर से निभाएंगे।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…