कम निवेश पर बड़ा मुनाफा! इन फंड्स ने दिया 24.2% तक का रिटर्न; क्या आपने लगाया पैसा?

Updated on 22-09-2026 12:13 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना अधिक पसंद करते हैं। इसकी एक खास वजह शेयर मार्केट की तुलना में कम रिस्क है। वही, लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड एसआईपी कम निवेश पर भी बड़ा मुनाफा दे सकती है।

अगर आप भी लंबी अवधि के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां टॉप 5 म्यूचुअल फंड एसआईपी फंड बता रहे हैं, जिन्होंने लंबी अवधि यानी कि 10 वर्ष में 19.3 प्रतिशत से लेकर 24.2 प्रतिशत तक का बड़ा रिटर्न दिया है। आइए अब इनके बारे में जानते हैं।

10 वर्षों में एसआईपी रिटर्न कितना रहा है?

मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में लंबी अवधि के लिए निवेश कर अच्छे-खासे पैसे बना सकते हैं। इस बीच क्वांट स्मॉल कैप, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप, इन्वेस्को इंडिया मिड कैप, क्वांट ELSS टैक्स सेवर और यूनियन स्मॉल कैप ऐसे फंड्स रहे हैं, जिन्होंने 10 साल में 19.3 फीसदी से लेकर के 24.2 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

इनमें सबसे कम रिटर्न यूनियन स्मॉल कैप फंड का रहा है, जिसने 10 साल में 19.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, सबसे अधिक रिटर्न यानी कि 10 साल में 24.2 फीसदी का रिटर्न क्वांट स्मॉल कैप फंड ने दिया है।
  1. म्यूचुअल फंड में एसआईपी क्या है?
    म्यूचुअल फंड में एसआईपी एक नियमित और तय समय पर एक निर्धारित राशि को जमा करने की प्रक्रिया है। इसका पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है।
  2. एसआईपी में कम से कम कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं?
    एसआईपी में कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
  3. क्वांट स्मॉल कैप फंड में कम से कम कितना का लंपसम कर सकते हैं?
    क्वांट स्मॉल कैप फंड में कम से कम 5000 रुपये का लंपसम (एकमुश्त राशि जमा) कर सकते हैं।
  4. इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड में कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं?
    इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड में 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
  5. क्वांट ELSS टैक्स सेवर में कितने रुपये की एसआईपी शुरू कर सकते हैं?
    क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड में कम से कम 500 रुपये से एसआईपी शुरू कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.