सर्दियों में भूटान और गर्मियों में भारत... पड़ोसी देश में दूसरे पावर प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप ने किए साइन, 5,000 मेगावाट है टारगेट

Updated on 06-10-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को भूटान में एक और प्रोजेक्ट मिला है। अडानी पावर ने भूटान में 770 मेगावाट के Chamkharchhu-I हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट के लिए वहां की सरकारी कंपनी Druk Green Power Corp. Ltd. (DGPC) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इसमें अडानी पावर की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि 51 फीसदी हिस्सेदारी स्थानीय कंपनी के पास होगी। अडानी ग्रुप और भूटान सरकार ने 5,000 मेगावाट हाइड्रोपावर के विकास के लिए स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है। यह प्रोजेक्ट इसी पार्टनरशिप का हिस्सा है।

Chamkharchhu-I दोनों पार्टनर्स के बीच दूसरा बड़ा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट है। इससे पहले सितंबर 2025 में 570 मेगावाट के वांगचू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए दोनों कंपनियों के बीच समझौता हुआ था। अडानी ग्रुप और DGPC ने मई 2025 में 5,000 मेगावाट हाइड्रोपावर डेवलपमेंट के MoU पर साइन किए थे।

कब होगी कमीशनिंग

Chamkharchhu-I प्रोजेक्ट मध्य भूटान के जेमगांग जिले में चामकारचू नदी पर स्थित है। यह नदी भूटान की एक प्रमुख और महत्वपूर्ण नदी है। यह मुख्य रूप से भूटान के मध्य-उत्तरी भाग में स्थित बुमथांग घाटी से होकर बहती है। इस प्रोजेक्ट को बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' (BOOT) मॉडल पर लागू किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य 2027 की पहली छमाही में शुरू होने और ग्राउंडब्रेकिंग के छह साल बाद कमीशनिंग का लक्ष्य है।

साइनिंग सेरेमनी में भूटान के प्रधानमंत्री Lyonchen Dasho Tshering Tobgay भी शामिल हुए। इस मौके पर अडानी पावर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल सरदाना ने कहा, "साउथ एशिया में एनर्जी ट्रांजिशन को तेजी देने में हाइड्रोपावर अहम भूमिका निभाएगा। यह प्रोजेक्ट एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और सस्टेनेबिलिटी के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान देगा।"

भारत और भूटान का फायदा

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से सर्दियों में भूटान की बिजली की पीक डिमांड को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं गर्मियों के महीनों में अतिरिक्त ग्रीन पावर को भारत को एक्सपोर्ट करना भी संभव होगा। इससे दोनों देशों के लिए लंबे समय तक फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.