बस्तर सांसद कश्यप ने किसानों को बांटे कृषि इनपुट, किसानों को आइस बॉक्स और जाल किया वितरण

Updated on 23-06-2026 01:05 PM

सुकमा। जिले में सतत और पर्यावरण-अनुकूल विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। रविवार को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में श्खेती बचाओ अभियानश् के तहत एक दिवसीय भव्य जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का एक नया रोडमैप तैयार किया।

प्रशासन की इस लोक-कल्याणकारी मुस्तैदी का सीधा लाभ सुकमा के अन्नदाताओं को मिला। कार्यक्रम के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए बस्तर सांसद द्वारा 4 मत्स्य कृषकों को आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए मत्स्याखेट हेतु आधुनिक जाल एवं “आइस बॉक्स“ का वितरण किया गया, जिससे वे अपनी मछलियों को लंबे समय तक ताजा रखकर बेहतर दाम पा सकेंगे। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैकड़ों किसानों को उन्नत और विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले बीज निःशुल्क वितरित किए गए। प्रशासन के इस त्वरित कदम ने यह साबित कर दिया है कि वह सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यशाला की सबसे बड़ी सफलता तीनों विकासखंडों से आए 500 से अधिक उत्साहित किसान भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर, सहायक संचालक मछलीपालन उदय सबनक और उप संचालक कृषि पीआर बघेल की प्रशासनिक अगुवाई में कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग के मैदानी अमले ने किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। मंच से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे दंतेवाड़ा की तर्ज पर सुकमा को भी शत-प्रतिशत श्जैविक जिलाश् बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और केवीके के तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ उठाकर सुकमा का किसान अपनी आय को दोगुनी करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस गरिमामयी अवसर पर सांसद के साथ नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा रीना पेद्दी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, अरुण सिंह भदौरिया, अंजोरी नेताम, डमरू नाग, विक्रम सिंह देव, प्रभाकर राव, हसदाई कवासी एवं केन्नीराम बघेल सहित अन्य किसान बाड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.