लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में कब-कब नहीं खुलेंगे बैंक

Updated on 24-10-2026 12:05 PM

नई दिल्ली। आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक बार बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते हैं। कुछ शनिवार को भारत में बैंक बंद तो कुछ शनिवार को खुले रहते हैं।

क्या आज शनिवार 24 अक्टूबर को बैंक खुले हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं। आज महीने का चौथा शनिवार है इसलिए आज पूरे भारत में बैंक बंद (Bank Holiday) हैं।

पहला शनिवार को बैंक सामान्य तौर पर खुले रहते हैं।
दूसरा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
तीसरा शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं।
चौथा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

अगर महीने में पांचवां शनिवार पड़ता है, तो सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और राज्य स्तर पर घोषित छुट्टियों के कारण भी बैंक बंद हो सकते हैं।

लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

आज यानी 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 24 और 25 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा तो सोमवार यानी 26 अक्टूबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

सोमवार को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी इन शहरों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, ताकि बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बिना किसी रुकावट के बनी रहे। ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करके आसानी से वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.