बाजार में बांग्लादेश-चीन को मिलेगी कड़ी टक्कर, भारत-ब्रिटेन FTA लागू

Updated on 15-07-2026 02:42 PM
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति में आने की उम्मीद है। साथ ही भारतीय सर्विस प्रोवाइडर्स और प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। भारत के लिए बहुत बड़ा मौका है क्योंकि यूके में होने वाले 949 अरब डॉलर के इंपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 2% से भी कम है।
कई साल की बातचीत और एक साल से ज्यादा समय तक चली लागू करने की प्रक्रिया के बाद यह एग्रीमेंट लागू होने जा रहा है। टीओआई के मुताबिक कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन-चार साल में द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। यूके ने 117 आइटम्स छोड़कर सभी प्रोडक्ट्स के लिए जीरो-टैरिफ व्यवस्था लागू की है। इससे भारतीय टेक्सटाइल्स, फूड प्रोडक्ट्स, लेदर और फुटवियर, इंजीनियरिंग गुड्स और फार्मा सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

इलेक्ट्रिक गाड़ियां पर टैरिफ

अग्रवाल ने कहा कि सरकार 12,000 प्रोडक्ट्स में से 89.5% पर ड्यूटी हटाने या कम करने पर सहमत हुई है। एफटीए के तहत 64% से ज्यादा प्रोडक्ट्स को भारत में तुरंत ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। बाकी प्रोडक्ट्स के लिए ड्यूटी को धीरे-धीरे खत्म करने का वादा किया गया है। कारों समेत 4.4% टैरिफ लाइन वाले 536 और आइटम्स पर ड्यूटी में कटौती की जाएगी। पहले पांच साल के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इस समझौते से अलग रखा गया है।कॉमर्स डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी दर्पण जैन ने कहा कि डेयरी, अनाज और कई कृषि उत्पाद जैसे संवेदनशील सेक्टर को एफटीए में शामिल नहीं किया गया है। सर्विस की डिजिटल डिलीवरी के लिए भी रास्ते पूरी तरह खोल दिए गए हैं। इससे देश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को बढ़ावा मिलेगा। इन सेंटर्स में कई ग्लोबल दिग्गज कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं जो भारत में कुशल और सस्ते मैनपावर का फायदा उठाना चाहती हैं।

शराब और गाड़ियां होंगी सस्ती

ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ शुरू में 150% से घटाकर 75% किया जाएगा और फिर 10 साल में यह 40% तक आ जाएगा, जबकि ब्रिटिश ऑटोमोबाइल पर ड्यूटी को कोटा-आधारित सिस्टम के तहत धीरे-धीरे कम किया जाएगा। इसके तहत ब्रिटेन से आने वाली ऐसी कारों पर टैरिफ 110% से चरणबद्ध ढंग से घटकर 10% तक रह जाएगा। करार में कारों के कम ड्यूटी पर आयात के लिए एक कोटा तय किया गया है। सरकार ने कोटा आधारित छूट की मंजूरी पाने की प्रक्रिया नोटिफाई कर दी है।

डबल कंट्रीब्यूशन कनवेंशन

बिजनेस विजिटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए वीजा व्यवस्था ज्यादा साफ-सुथरी होगी। साथ ही यूके की कंपनियों को डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन से भी फायदा होगा क्योंकि उन्हें भारत से भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच साल तक सोशल सिक्योरिटी कंट्रीब्यूशन नहीं करना होगा। अभी, भारतीय कर्मचारी और उनके एम्प्लॉयर यूके के नेशनल इंश्योरेंस सिस्टम में सैलरी का 23% हिस्सा जमा करते हैं।

जैन ने कहा कि यह कंट्रीब्यूशन एक तरह का टैक्स है क्योंकि कर्मचारी इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन यह पक्का करेगा कि वर्कर अपनी सोशल सिक्योरिटी के लिए डबल कंट्रीब्यूशन न दें। इससे सालाना 600 मिलियन डॉलर की बचत हो सकती है। इस कदम से 75,000 से ज्यादा भारतीय वर्करों और 900 से ज्यादा एम्प्लॉयर को फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.