आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि

Updated on 24-06-2026 12:11 PM

रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। बलरामपुर जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्वास्थ्य मित्र ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को योजना से जोड़कर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिले में राशन कार्ड डाटा के अनुसार कुल 8 लाख 2 हजार 384 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है। इनमें से अब तक 7 लाख 40 हजार 417 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले ने 92.28 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शेष पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कार्य भी निरंतर जारी है।

वहीं, आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करने के बाद वरिष्ठ नागरिक अपना अलग आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके माध्यम से उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

जिले में इस योजना के तहत 21 हजार 609 पात्र वरिष्ठ नागरिक चिन्हित किए गए हैं। विशेष अभियान के माध्यम से अब तक 13 हजार 921 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष पात्र हितग्राहियों को भी शीघ्र योजना से जोड़ने के लिए अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने सभी पात्र नागरिकों और वरिष्ठजनों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा कॉमन सर्विस सेंटर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.