अनूप बागची, कैजाद भरूचा या कोई और... कौन बनेगा HDFC बैंक का नया बॉस? RBI को करनी पड़ रही है माथापच्ची
Updated on
22-09-2026 12:11 PM
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर कैजाद भरूचा शामिल हैं। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस रेस में बागची का नाम सबसे आगे चल रहा है। RBI ने उनकी उम्मीदवारी पर इंश्योरेंस रेगुलेटर और ICICI बैंक के CEO संदीप बख्शी से फीडबैंक मांगा है।
55 साल के बागची पिछले तीन साल से ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। RBI इस बात की जांच कर रहा है कि कुछ साल से मुख्यधारा की बैंकिंग से दूर रहने के कारण वह रेगुलेटरी और ऑपरेटिंग माहौल में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम हैं या नहीं।
बैकअप प्लान
बागची साल 2023 में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के CEO बनने से पहले 2017 से ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। इस भूमिका में वह होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, मार्केट्स ग्रुप और प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग ग्रुप का कामकाज संभालते थे। आरबीआई के पास उनका मूल्यांकन करने के लिए ज्यादा समय नहीं है क्योंकि मौजूदा CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।
एक सूत्र ने कहा, "मुख्य सवाल यह है कि क्या RBI, तीन साल से ज्यादा समय तक दूर रहने के बाद बागची की मुख्यधारा की बैंकिंग में वापसी को लेकर सहज है। इस मूल्यांकन में IRDA और ICICI बैंक से मिलने वाली राय महत्वपूर्ण होगी। चूंकि जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, इसलिए अगर रेगुलेटरी प्रक्रिया उपलब्ध समय सीमा से आगे बढ़ती है, तो बोर्ड को बैकअप विकल्प भी तैयार रखने पड़ सकते हैं।"
भरूचा के साथ पेच
आरबीआई साथ ही 61 साल के भरूचा के नाम पर भी विचार कर रहा है, जो बैंक की ओर से सुझाए गए दूसरे उम्मीदवार हैं। हालांकि, भरूचा जून 2014 से बैंक के होल-टाइम डायरेक्टर हैं। अगर उन्हें चुना जाता है, तो होल-टाइम डायरेक्टर, MD या CEO के तौर पर लगातार काम करने की RBI की 15 साल की समय-सीमा जून 2029 में पूरी हो जाएगी। इस तरह वह बतौर सीईओ अपना पूरा तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…