टाटा ट्रस्ट्स के खिलाफ आई एक और चिट्ठी, टाटा संस के मामलों में 'दखल' पर उठे सवाल

Updated on 01-10-2026 12:13 PM
नई दिल्ली: टाटा गुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके चेयरमैन नोएल टाटा हैं। वेणु श्रीनिवासन के बाद टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के ट्रस्टी विजय सिंह ने भी महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज और गवर्नेंस की तुरंत जांच की मांग की है। इसमें टाटा संस के कमर्शियल और स्ट्रैटेजिक मामलों में ट्रस्ट की भागीदारी भी शामिल है।

सिंह ने ET को बताया, "जब वेणु श्रीनिवासन ने पत्र लिखा था, मैंने भी उसी समय चैरिटी कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर अपनी चिंताएं जताई हैं।" टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन और टाटा संस बोर्ड में इसके जॉइंट नॉमिनी डायरेक्टर श्रीनिवासन ने भी महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को पत्र लिखकर नोएल टाटा की परपेचुअल ट्रस्टी के तौर पर नियुक्ति और उनके पद पर बने रहने की स्थिति की जांच की मांग की है।

कार्रवाई की मांग

सिंह ने इस बात की भी जांच करने की मांग की कि श्रीनिवासन को अहम फैसलों की प्रक्रिया से क्यों अलग रखा गया। साथ ही उन्होंने टाटा संस के कमर्शियल और स्ट्रैटेजिक मामलों में SDTT और उसके ट्रस्टियों की भागीदारी की जांच की मांग की है। उन्होंने टाटा संस से जुड़े मामलों में SDTT और टाटा ट्रस्ट्स की बढ़ती भागीदारी पर चिंता जताई है।

चैरिटी कमिश्नर को लिखे पत्र में सिंह ने कहा, "टाटा संस में SDTT की बड़ी हिस्सेदारी का मतलब यह नहीं हो सकता कि ट्रस्ट किसी कमर्शियल कंपनी की तरह काम करने लगे या टाटा संस के बिजनेस मामलों में सीधे तौर पर शामिल हो।" सिंह ने ऐसी भागीदारी से टैक्स से जुड़े संभावित असर की ओर भी इशारा किया।

टैक्स छूट पर खतरा

उन्होंने इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के उन प्रावधानों का हवाला दिया जो रजिस्टर्ड नॉन-प्रॉफिट संगठनों की कमर्शियल गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि ट्रस्ट के चैरिटेबल उद्देश्यों से सीधे तौर पर जुड़ी न होने वाली गतिविधियां उसके टैक्स रजिस्ट्रेशन और छूट को खतरे में डाल सकती हैं।

सिंह ने कहा, "टाटा संस में SDTT की हिस्सेदारी की बड़ी वैल्यू को देखते हुए, ट्रस्ट और उसके चैरिटेबल फंड पर इसके बहुत बड़े असर हो सकते हैं।" श्रीनिवासन और सिंह की ओर से दी गई दो अर्जियां अब महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास हैं। इस बीच बुधवार को टाटा ट्रस्ट्स ने भी चैरिटी कमिश्नर के सामने एक अर्जी दी। इसमें कहा गया कि शिकायतों पर कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी बात सुनी जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.