शेयर बाजार में तेजी के बीच फिसला अनिल अग्रवाल का शेयर

Updated on 06-07-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में तेजी आई है। लेकिन दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता पावर का शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। बीएसई पर पिछले सत्र में यह 45.68 रुपये पर बंद हुआ था और आज उसी कीमत पर फ्लैट खुला। लेकिन जल्दी ही यह चार फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 43.67 रुपये पर आ गया। कंपनी ने जून तिमाही में बिजली की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की रिपोर्ट दी है। मीनाक्षी एनर्जी से ज्यादा उत्पादन और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के स्थिर प्रदर्शन की वजह से कंपनी की बिक्री में तेजी आई।
एक्सचेंज को दी गई प्रोडक्शन अपडेट के अनुसार कंपनी की कुल बिजली बिक्री पहली तिमाही में सालाना आधार पर 38% बढ़कर 5,225 मिलियन यूनिट हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 3,784 मिलियन यूनिट थी। हालांकि मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी की बिजली की बिक्री 6% कम हुई। तब यह 5,530 मिलियन यूनिट रही थी। कंपनी ने कहा कि इन आंकड़ों को वेदांता लिमिटेड से वेदांता पावर के डीमर्जर के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

ब्रोकरेज की राय

वेदांता पावर की वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज की राय बंटी हुई है। घरेलू ब्रोकरेज Emkay का अनुमान है कि कंपनी की प्रति शेयर वैल्यू लगभग 51.7 रुपये है। जबकि कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज इसे 60 रुपये प्रति शेयर मानती है। इसी तरह Nuvama का वैल्यूएशन लगभग 47 रुपये प्रति शेयर है, जबकि CLSA का अनुमान लगभग 35 रुपये प्रति शेयर है।कंपनी का शेयर 3 जुलाई को 52.49 रुपये पर पहुंचा था जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। कंपनी का शेयर 10.10 बजे 3.96% गिरावट के साथ 43.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 17,154.87 करोड़ रुपये रह गया है। वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों में भी आज गिरावट आई है। कारोबार के दौरान यह 5 फीसदी गिरावट के साथ 38.49 रुपये पर आ गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.