वाराणसी से चढ़े तो दिल्ली में फिर से लगेज की जांच कराने की जरूरत नहीं होगी, एयर इंडिया ने शुरू की सर्विस

Updated on 26-06-2026 03:02 PM
नई दिल्ली: छोटे इंटरनेशनल स्पोक एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हब एयरपोर्ट के माध्यम से कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों की सुविधा के लिए हब एंड स्पोक नाम की नई सर्विस शुरू की गई है। एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट से इसे लांच किया। इस सर्विस को एयर इंडिया ने स्टार्ट किया है।

इसमें जो यात्री छोटे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़े एयरपोर्ट के माध्यम से कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ना चाहेंगे। उनका लगेज, इमिग्रेशन और कस्टम बनारस एयरपोर्ट पर ही क्लियर हो जाएगा। दिल्ली लैंड करने के बाद उन्हें फिर से अपने लगेज आदि की जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। बनारस एयरपोर्ट से शुरू की गई यह सर्विस जल्द ही एयर इंडिया मुंबई, अहमदाबाद, अमृतसर, चेन्नई, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, पटना, वडोदरा और विशाखापट्नम से भी ईजी कनेक्ट फ्लाइट के रूप में शुरू करेगी।

पहली फ्लाइट

ईजी कनेक्ट सर्विस के तहत पहली फ्लाइट एआई- 1111 गुरुवार सुबह 9:23 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए टेक ऑफ हुई। जहां इस फ्लाइट में बैठे दुबई, कोलंबो, जेद्दा, रियाद, काठमांडू और फुकेत जैसी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर जाने वाले यात्री सवार थे। इन सभी का लगेज, इमिग्रेशन और कस्टम बनारस एयरपोर्ट पर ही क्लियर हो गया। दिल्ली आने के बाद चार घंटे के अंदर जिन यात्रियों की इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट थी। उन सभी यात्रियों को इस सर्विस का फायदा मिला।

केंद्रीय मंत्री नायडू ने ईजी कनेक्ट की पहली फ़्लाइट के लिए चेक-इन करने वाले पहले यात्री को एक यादगार बोर्डिंग पास दिया। इस मौके पर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल, एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार और एअर इंडिया के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.