जायरा वसीन और सना खान के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने छोड़ी इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री

Updated on 08-10-2022 07:52 PM

भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा (Bhojpuri Actress Sahar afsha) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी सहर ने इस्लाम के लिए शोबिज को छोड़ने का फैसला किया है। सहर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस में उन्होंने बताया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही है और उम्मीद करती हैं कि उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए पहचाना जाए। बता दें कि इससे पहले सना खान (Sana Khan) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी इस्लाम के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं...
सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसे उन्होंने तीन भाषाओं में साझा किया है। सहर ने हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में नोट शेयर किया है। सहर ने अपने नोट में लिखा, 'मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।'

आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए...
सहर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'अगर मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन मैं तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए, उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।'

सना खान ने किया रिएक्ट
सहर अफशा के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रहीं सना खान ने भी कमेंट किया है। सहर के पोस्ट पर सना ने लिखा, 'माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।' सना खान के कमेंट और सहर अफशा के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.