गिरावट के बाद सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल, बाजार की चाल पर क्या बोले एक्सपर्ट? जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Updated on 23-09-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: बीते कारोबारी सत्र यानी कि मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज मार्केट में उछाल दिखा है, जो कि निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हरे निशान में 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला। इसकी ओपनिंग 74,648.32 पर रही। वहीं, निफ्टी में भी बढ़त दिखी है। यह आज 23,352.15 पर खुला है।

मार्केट खुलने की शुरुआती समय में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी दिखी, जबकि सात शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आए। आइए जानते हैं कि घरेलू शेयर बाजार की इस चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं। इससे पहले हम बाजार के टॉप गेनर्स और लूजर्स को भी जानेंगे।

22 सितंबर को शेयर बाजार की स्थिति क्या थी?

22 सितंबर को शेयर बाजार की स्थिति उछाल के साथ शुरुआत और गिरावट के साथ बंद की थी। मंगलवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 74,901.50 पर खुला था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,454.05 पर खुला था।मार्केट बंद के समय सेंसेक्स 0.44 फीसदी यानी कि 329.91 अंक गिरकर लाल निशान में 74,529.08 पर बंद हुआ था। इसके 30 शेयरों में से केवल सात में बढ़त दिखी थी बाकी 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.36 फीसदी यानी कि 85.30 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 23,329.00 पर बंद हुआ था। इसके 50 शेयरों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट दर्ज की गई थी।

आज शेयर बाजार में तेजी क्यों आई है?

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना ने कहा, आज भारतीय बाजार में अच्छी (तेजी/बढ़त) शुरुआत दिख रही है क्योंकि ब्रेंट क्रूड की कीमत तेजी से गिरकर 98-99 डॉलर के स्तर पर आ गई है; हालांकि, FII की बिकवाली अभी भी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।उन्होंने आगे कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है, लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार को मज़बूत तेजी (अपट्रेंड) दिखाने से रोक रही है।


टेक्निकल तौर पर, मैं अभी 23,300 के स्तर पर नजर रख रहा हूं। अगर निफ्टी इस जोन को बनाए रखता है और 23,400-23,500 के स्तर को फिर से हासिल कर लेता है, तो रिकवरी में तेजी आ सकती है और यह 23,600 की ओर बढ़ सकता है। दूसरी ओर, अगर यह 23,200 के स्तर से नीचे मजबूती से टूटता है, तो 23,000 का स्तर फिर से फोकस में आ सकता है। जब तक निफ्टी 23,500-23,600 के स्तर को मजबूती से पार नहीं कर लेता, तब तक बाजार का व्यापक टेक्निकल स्ट्रक्चर सावधानी वाला बना रहेगा।
विपिन डिक्सेना, मार्केट एनालिस्ट
  1. आज शेयर बाजार कैसे खुला?
    आज शेयर बाजार हरे निशान में बढ़त के साथ खुला।
  2. आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी थी?
    आज 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग 200 अंकों की बढ़त के साथ 74,648.32 पर हुई थी।
  3. निफ्टी कितने पर बंद हुआ?
    बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी 23,329.00 पर बंद हुआ।
  4. आज सेंसेक्स और निफ्टी कितने पर खुला?
    आज सेंसेक्स 74,648.32 और निफ्टी 23,352.15 पर खुला।
  5. कच्चा तेल कितने पर ट्रेड कर रहा है?
    कमोडिटी मार्केट में, कच्चा तेल लगभग 89.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.