इंद्रावती के उस पार पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ध्रुव ने पैदल तय किया दुर्गम सफर, सुनी वनांचल के ग्रामीणों की बातें

Updated on 19-06-2026 11:43 AM

दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमलनार के अतिदुर्गम एवं बीहड़ आश्रित ग्राम भिरसापारा और पालोडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ काउरगांव के बिंगूपारा से लगभग 6 से 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी मार्गों से होकर कलेक्टर जब भिरसापारा पहुंचे तो ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। लगभग 42 घरों वाले भिरसापारा में कलेक्टर ने किसी औपचारिक बैठक कक्ष के बजाय गांव के बीच स्थित इमली के विशाल पेड़ की छांव को संवाद का माध्यम बनाया। ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उन्होंने गांव की भौगोलिक स्थिति, आवागमन की चुनौतियों, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रामीणों से यह भी जाना कि आगामी चार महीनों के लिए आवश्यक राशन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित है या नहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने भिरसापारा के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार, शिक्षा संबंधी गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह देखना सुखद था कि निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को गर्म भोजन और पौष्टिक आहार के रूप में उबले अंडे भी परोसे गए थे।

यहां कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेते हुए मितानिनों से चर्चा की। उन्होंने गर्भवती माताओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मितानिनों ने क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, वहीं कलेक्टर ने भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर फिर पैदल यात्रा कर उसे आगे के एक अन्य आश्रित ग्राम पालोडी पहुंचे यहा भी कलेक्टर ने 26 घरों वाले पालोडी गांव का भी भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों को नियमित रूप से दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

वनांचल क्षेत्र के इस दौरे की विशेषता यह रही कि कलेक्टर ने दुर्गम मार्गों से होकर पैदल यात्रा की और वापसी के दौरान इंद्रावती नदी पार कर ग्राम पंचायत गुमलनार पहुंचे। उनका यह दौरा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास तथा संवाद का एक सशक्त माध्यम बना। ग्रामीणों ने पहली बार किसी जिला कलेक्टर को इस तरह पैदल चलकर अपने गांव तक पहुंचते देखा। इससे उनमें उत्साह और विश्वास का माहौल बना तथा उन्हें यह भरोसा मिला कि उनकी समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक पहुंच रही हैं। कलेक्टर का यह वनांचल दौरा संवेदनशील प्रशासन और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

दौरे के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ग्राम पंचायत गुमलनार की सरपंच मालती इस्तामी से भी चर्चा की। महिला सरपंच ने उन्हे बताया कि इन्द्रावती नदी पर वर्षा के दिनों में आवागमन अवरूद्ध हो जाता है। अतः जिला प्रशासन से आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना अपेक्षित रहेगा। जिसके लिए कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अधिकतम कार्य पंचायत के माध्यम से किए जाएं। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ बलराम ध्रुव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.