अपर कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा शिविर मोतीपुर का किया निरीक्षण

Updated on 10-04-2026 12:12 PM

राजनांदगांव। अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम मोतीपुर में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व पखवाड़ा शिविर में ग्राम मोतीपुर एवं गोविंदपुर के किसान, सरपंच, पंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में पटवारी द्वारा बी-1 पढ़कर सुनाया गया तथा ग्रामवासियों से ग्राम में फौत हुए लोगों की जानकारी ली गई। वर्ष 2025 में तिलोकीराम चंद्रवंशी, बोधी चंद्रवंशी, हीरामण गोंड, मुकेश चंद्रवंशी, संतानु सतनामी, सुखदास सतनामी, लगनी बाई, टीकम चंद्रवंशी, रमोतिन बाई, रोमन चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम कंवर एवं देवंतीन बाई के निधन की पुष्टि हुई। शिविर के किसानों के राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। शिविर में प्रहलाद गोंड एवं दिनेश द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर अविवादित नामांतरण दर्ज करने हेतु पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। शेष मृतकों के संबंध में सरपंच एवं पटवारी द्वारा बताया गया कि उनके वारिसानों के नाम पहले ही फौती नामांतरण की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

राजस्व पखवाड़ा शिविर में लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्राम मोतीपुर के 70 वर्षीय किसान  किसन लाल कंवर ने बताया कि 3 पीढ़ी से बटवारा नहीं हुआ था। किसान  किसन ने बताया कि उनके चार भाइयों में से दो भाइयों का निधन हो चुका था तथा दो जीवित हैं, लेकिन अब तक खाता विभाजन नहीं होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज सहित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें लघु कृषक के रूप में नहीं मिल पा रहा था। राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में तीन पीढ़ी से लंबित बटवारा प्रकरण का मौके पर निराकरण किया गया तथा उन्हें ऋण पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पुलेश्वरी, तहसीलदार  अमीय श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक  ध्रुव, श्रीमती कुलेश्वरी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.