बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Updated on 17-07-2026 12:21 PM

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए गुरुवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना तथा संयंत्र की ऊर्जा दक्षता में सुधार करना है।

समझौता हस्ताक्षर समारोह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैन तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड की ओर से नविंदरजीत सिंह बेदी और बीएसपी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बी.के. बेहरा ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस के उपयोग का दायरा बढ़ाने और वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे प्रोपेन एवं एलपीजी के स्थान पर तकनीकी रूप से उपयुक्त क्षेत्रों में पीएनजी अपनाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों संस्थानों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम के दौरान उप प्रबंधक (जनसंपर्क) शालिनी चौरसिया ने भिलाई इस्पात संयंत्र की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने इस समझौते को हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे संयंत्र की ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.