एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, किसानों को समय पर मिले खाद-बीज : कलेक्टर रोहित

Updated on 23-06-2026 12:59 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा करें। पंजीयन कार्य में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांवों में जाकर किसानों से सीधे संपर्क स्थापित कर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने तथा इस कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं देने वाले बीएलई के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने रासायनिक खाद एवं बीज के भंडारण और वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संदिग्ध प्रकरणों की जांच शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपात्र हितग्राहियों के नाम विलोपित किए जाएं, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिल सके।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर व्यास ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सीमांकन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।  बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विभाग के उप संचालक, सभी एसडीओ तथा कृषि विकास विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.