रायगढ़-ओड़िशा हाईवे पर शराबी चालकों पर कार्रवाई:नशे में वाहन चलाते 5 ड्राइवर पकड़े गए

Updated on 24-06-2026 12:16 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के बाद सभी चालकों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जिले में उद्योगों के कारण सुबह से देर रात तक भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा कई जगह भारी वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया जाता है, जिससे भी हादसों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर सघन जांच अभियान शुरू किया है।

यातायात पुलिस ने सारंगढ़ रोड स्थित ओडिशा हाईवे पर गोगा राइस मिल के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई। जांच में पांच भारी वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए गए।

न्यायालय ने लगाया 10-10 हजार का जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाने वाले सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला तैयार किया गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी पांच चालकों पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।

शराब पीकर वाहन चलाने पर क्या है सजा?

पुलिस के अनुसार, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब या नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चलाना गंभीर अपराध है। पहली बार दोषी पाए जाने पर छह माह तक की जेल, 10 हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है।

यदि तीन वर्ष के भीतर दोबारा ऐसा अपराध किया जाता है, तो दो वर्ष तक की कैद या 15 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या निरस्त भी किया जा सकता है। दुर्घटना होने की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.