शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated on 24-07-2026 12:40 PM

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "अभियान संवेदना" के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने और उसके साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 14 जुलाई को घरघोड़ा स्थित रिश्तेदार के घर गई थी, जहां से वह लापता हो गई थी।

​इसी दौरान आरोपी शिव कुमार चौहान (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम जैमुड़ा ने फोन कर युवती को अपने साथ ले जाने की बात कही। 19 जुलाई को आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बहला-फुसलाकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया था, जहां एक घर में बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के मार्गदर्शन में महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका ने तत्काल पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.