रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-04-2026 12:24 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल निवासी अनुराग यादव (26) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची, नथिंग कंपनी का मोबाइल और 900 रुपए नकद मिले।

मोबाइल की जांच और पूछताछ में विन एक्स 66 डॉट कॉम आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के सबूत सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

3 दिन में 5 कार्रवाई

इससे पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में कोष्टापारा और गद्दी चौक पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए दो युवकों को पकड़ा गया था।

पिछले तीन दिनों में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ यह पांचवी कार्रवाई की है।

लगातार कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्रिकेट सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर बनी हुई है और ऐसी गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने एक बार फिर क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.