शुभ भाव मेहमान, अशुभ भाव चोर के समान : मुनि संवेगरत्न सागर
Updated on
19-08-2026 12:46 PM
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में मंगलवार को भगवान नेमिनाथ के दीक्षा कल्याणक दिवस के अवसर पर विशेष प्रवचनमाला हुई। मुनिसंवेगरत्न सागर ने धर्मसभा में भगवान नेमिनाथ के जीवन और उनके संदेशों के माध्यम से जीव दया,अहिंसा और करुणा का महत्व बताया।
मुनिश्री ने कहा कि जीव हिंसा से जीवन में सावधान रहना चाहिए। नासमझी में भी किया गया जीव हिंसा का कार्य व्यक्ति को इसी भव में भुगतना पड़ता है। जीव दया का बोध प्राप्त करने से दुख, दुर्गति और पीड़ा से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मुनिश्री ने कहा कि भगवान नेमिनाथ ने अपने जीवन के माध्यम से प्रत्येक जीव के प्रति संवेदना और दया का भाव रखने की प्रेरणा दी। संसार के सभी जीवों के प्रति करुणा रखना और किसी भी प्राणी को कष्ट नहीं पहुंचाना उनके जीवन का महत्वपूर्ण संदेश रहा है।
मुनिश्री ने कहा कि शुभ भाव मेहमान के समान होते हैं, जो बुलाने पर आते हैं, जबकि अशुभ भाव चोर के समान होते हैं, जो बिना बताए आ जाते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने भावों और विचारों पर सजग निगाह रखनी चाहिए। यदि विवेक जागृत नहीं होगा और व्यक्ति कुंठित मानसिकता में आगे बढ़ता रहेगा तो दुख की परंपरा चलती रहेगी।
मुनिश्री ने कहा कि जीवन में विवेक जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता ही मनुष्य को सही दिशा प्रदान करती है। जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं, लेकिन विवेक जागृत होने पर व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलित रहकर सही निर्णय ले सकता है।
मुनिश्री ने कहा कि विवेक के अभाव में व्यक्ति अपनी नकारात्मक सोच और मानसिक उलझनों में फंसता चला जाता है। बाहरी परिस्थितियों को बदलने से पहले मनुष्य को अपने भीतर परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। विचारों की शुद्धता, आत्मचिंतन और सही-गलत का विवेक ही जीवन को सकारात्मक दिशा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर विवेक जागृत करने का प्रयास करना चाहिए, तभी जीवन में शांति और सुख का मार्ग प्रशस्त होगा।
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए बिलासपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…