पर्री कलस्टर की 26 ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए कुल 687 आवेदन, हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

Updated on 16-05-2026 02:46 PM

सूरजपुर। जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर्री में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर द्वारा महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पर्री कलस्टर अंतर्गत 26 ग्राम पंचायतों से प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल पर ही व्यवस्था की गई।

शिविर में पर्री कलस्टर के अंतर्गत आने वाली 26 ग्राम पंचायतों से समस्त विभागों से संबंधित कुल 687 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 671 आवेदन मांग एवं 16 शिकायत से संबंधित थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त मांगों एवं शिकायतों के निराकरण की जानकारी से शिविर में उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत पर्री की मिथलेश्वरी सिंह को जाल का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 03 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा ग्राम नेवरा के सोमार साय तथा ग्राम पंचायत लोधिमा के धरमपाल को फाउती नामांतरण का बी-1 एवं खसरा प्रदान किया गया, साथ ही ग्राम पंचायत पर्री के शिवकुमार पाण्डेय को नक्शा दुरूस्तीकरण कर नक्शा उपलब्ध कराया गया। खाद्य विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।

शिविर में विभागवार प्राप्त आवेदनों के अनुसार पंचायत विभाग से 30, राजस्व विभाग से 46, खाद्य विभाग से 06, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से 11, सीएसईबी से 09, शिक्षा विभाग से 06, क्रेडा से 01, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 01, महिला एवं बाल विकास से 03, कृषि विभाग से 02, पशुधन विभाग से 14, पुलिस विभाग से 02, रोजगार विभाग से 01, लोक निर्माण विभाग से 01, आई.टी.आई. विभाग से 01, स्वास्थ्य विभाग से 02, आदिवासी विभाग से 01, उद्यान विभाग से 01 तथा मत्स्य विभाग से 02 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 133 मांग एवं 07 शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निराकरण हेतु संबंधित विभागों को वितरित किया गया।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर माननीय योगेश्वरी राजवाड़े, जनपद सदस्य सूरजपुर यशवंत प्रताप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय राजवाड़े, पूर्व जनपद सदस्य माननीय बाबूलाल राजवाड़े, झुमरपारा के उप सरपंच माननीय रामानंद जायसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग महामंत्री माननीय जीतराम कुशवाहा, भाजपा ग्रामीण मण्डल महामंत्री माननीय तिलक राम राजवाड़े, सरपंच संघ अध्यक्ष रामबिलास सिंह नेवरा सहित ग्राम पंचायत पर्री, खरसुरा, उचडीह, नेवरा, सुहागपुर एवं रामनगर के सरपंच, ग्राम पंचायत पर्री एवं पचिरा के उप सरपंच, तहसीलदार सूरजपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर, नायब तहसीलदार सूरजपुर तथा पर्री कलस्टर के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन सीमांचल त्रिपाठी द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.