एक ताने ने लैब असिस्टेंट से बना दिया IPS:रतनलाल डांगी से अफसर ने कहा था-तुम जैसे लोग ऐसे एग्जाम पास नहीं कर सकते

Updated on 21-08-2022 07:34 PM

छत्तीसगढ़ पुलिस में आईजी के पद पर कार्य कर रहे रतन लाल डांगी ने अपने IPS बनने का किस्सा सोशल मीडिया में शेयर किया है। पढ़ते हैं उन्हीं की जुबानी...

बात उस समय (1996-97) की है जब मैं DIET कुचामन सिटी, नागौर में लैब असिस्टेंट के पद पर पदस्थ था। कार्यालय समय के बाद जब भी समय मिलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर में देर तक पढ़ता रहता था। एक रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुझे बेहोशी आ गई। मकान मालिक और मिसेज ने मुझे हॉस्पिटल ले जाकर एडमिट कराया।

एक घटना जो मेरे अहम पर चोट थी

डॉक्टर की देखरेख में सुबह मुझे होश आ गया। तब मैंने पाया कि मैं तो हॉस्पिटल के बेड पर हूं। फिर मिसेज ने रात की पूरी कहानी बताई की कल रात में क्या हुआ था ? उसी दौरान एक घटना घटित हुई जो मुझे आज भी कभी कभी याद आ ही जाती है। वो घटना मेरी काबिलियत पर सवाल था। मेरे भविष्य पर सवाल था। मेरे अहम पर चोट थी।

जब तक मैंने अपने को साबित नहीं कर दिया उस समय तक ऐसा ही महसूस होता था। लेकिन यह सोचकर उनका धन्यवाद भी देता हूं की काश वो ऐसा नहीं बोलते तो मैं वही रुक जाता। उस सुबह हॉस्पिटल के उस वार्ड में मेरे कार्यालय से एक सज्जन आए।

उनकी नजर मेरे पर पड़ी। तुरंत पूछा, क्या हुआ ? कैसे बीमार हो गए ? मैंने बताया सर मैं कल रात में खाना खाने के बाद स्टडी कर रहा था । तब अचानक पेट में दर्द उठा था उसके बाद मुझे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ ? मुझे यहां लेकर आ गए अब ठीक हूं।

आइने में शक्ल अच्छे से देखना

उन्होंने पूछा अब क्या स्टडी कर रहे हो ? मैंने बोला सर मैं आरएएस/आईएएस की परीक्षा की तैयारी करता हूं। मेरा ऐसा बोलना हुआ की तुरंत अपनी भंगिमा बदल कर बोले। तुम जैसे लोग ऐसे एग्जाम पास नही कर सकते? क्यूं अपना समय बर्बाद कर रहे हो ? ऐसे ही शरीर को कष्ट दे रहे हो ? ऐसे परीक्षा पास करने वाले लोग दूसरे ही तरह के होते है ? आइने में शक्ल अच्छे से देखना ?

मैं चुपचाप सुन रहा था। कुछ बोलते भी नहीं बन रहा था। मैंने इतना ही बोला जी सर मैं ध्यान रखूंगा। और वो चले गए। एक तो अस्पताल में भर्ती, दूसरा सुबह-सुबह ऐसी निरुत्साहित करने वाली बातें सुनकर मन खिन्न सा हो गया। लेकिन यह सब ज़ेहन में बैठ गया की घर लौटने के अब तो और ज़्यादा मेहनत करूंगा। एक दिन मौका मिलेगा तो इन सर को बताऊंगा कि आपका ऑब्जर्वेशन ग़लत था। समय बीतता गया। मैं सर की बात को ग़लत साबित करके तहसीलदार सेवा में आ गया था।

4 साल बाद वो फिर मिले

समय का चक्र घूमता गया (लगभग 4 साल बाद )। अचानक एक दिन एक सज्जन मेरे ऑफिस में आकर मिलने के लिए स्लिप भिजवाए। स्लिप में नाम पढ़ा कुछ जाना पहचाना लगा। सज्जन को बिना विलम्ब के अंदर बुलाए। मैंने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने भी वैसा ही किया। मैंने पूछा- बताए क्या काम है? उन्होंने काम बताया जो मेरे कार्यालय से संबंधित ही था। मैंने तुरंत कर दिया। उनको पानी और चाय पिलाई।

फिर मैंने पूछा- सर, आपने मुझे पहचाना। वो बोले नही पहचान पाया। मैंने बोला सर मैं आपको अच्छे से जानता हूं ।आप DIET में अमुक साल में थे। मैं भी वही लैब असिस्टेंट था। बात सुनकर वो खुश हुए, लेकिन अगले ही क्षण उनके भाव बदल गए। जब मैंने उनको याद दिलाया की सर एक बार आप कुचामन में किसी काम से अस्पताल आए हुए थे। उस दिन मैं वही एडमिट था। मुझे देखकर आप मेरे पास आए थे और आपने मुझसे बीमार कैसे हुए ? पूछा था ।

जब मैंने आपको बताया की मैं आरएएस/आईएएस की तैयारी कर रहा हूं, तब आपने बोला की तुम कभी भी ये परीक्षा पास कर नही कर सकते।,इतने कमजोर दिखते हो की शक्ल से भी अधिकारी नहीं लगोगे, लेकिन सर मैं आज आपके सामने ही बैठा हूं। आपका आंकलन ग़लत हो गया। वो कुछ नहीं बोल पा रहे थे। फिर मैंने उनको नॉर्मल किया और बोला सर आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हो सकता है आप इतना ताना नही मारते तो मैं तैयारी नही कर पाता और वहीं कहीं उसी पद पर काम करता रहता।

इतना सुनकर वो तुरंत ही जाने को तैयार हो गए। मैं उनको बाहर तक छोड़ने गया और अभिवादन के साथ विदा किया। इसके बाद मैंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की।

किस भी बात से निराश ना हों
कई बार कुछ बातें आपके जीवन को बदल देती है। बस आपको अपने पर विश्वास होना चाहिए । यह मायने नही रखता लोग आपके बारे में क्या राय रखते है। मायने यह रखता है की आप अपने बारे में क्या राय रखते हैं। कुछ लोग आपको निरुत्साहित करने की कोशिश करेंगे लेकिन हौसला बनाए रखना। जब तक सफल ना हो जाएं, तब शांत रहकर अपनी तैयारी करते रहे। आपकी सफलता ही ऐसे लोगों को जवाब है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.