सुरक्षा का नया अध्याय! LIC 19 अक्टूबर को ला रही है कैंसर कवर समेत 3 धमाकेदार प्लान्स; जानें बड़ी बातें

Updated on 14-10-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अब एक और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। यह इंश्योरेंस कंपनी 19 अक्टूबर 2026 को तीन नए और खास प्लान्स को लॉन्च करने जा रही है। ये योजनाएं एन्युइटी, हेल्थ और कैंसर को कवर संबंधित होंगी।

LIC शेयर मार्केट में लिस्टेट कंपनी है। इसने मंगलवार को BSE स्टॉक एक्सचेंज फाइनिंग में बताया कि उत्पाद/प्लान 19 अक्टूबर 2026 से घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। तीन प्लान एलआईसी के न्यू जीवन धारा - II, एलआईसी के हेल्थ शील्ड और एलआईसी के न्यू कैंसर कवर हैं। आइए अब इनके बारे में और फायदे जानते हैं।

LIC 19 अक्टूबर को किन 3 योजनाओं को लॉन्च करेगी?

LIC 19 अक्टूबर को जिन तीन नई योजनाओं को लॉन्च करने जा रही है, उनके नाम - एलआईसी न्यू जीवन धारा - II, एलआईसी हेल्थ शील्ड और एलआईसी न्यू कैंसर कवर है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, ये नई योजनाएं गैर-भागीदारी और गैर-लिंक्ड श्रेणियों के अंतर्गत आती हैं। जबकि न्यू जीवन धारा - II एक बचत और आस्थगित वार्षिकी योजना है, हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजनाएं हैं जिन्हें शुद्ध जोखिम योजनाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

LIC के तीन नए प्लान कब उपलब्ध होंगे?

हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के ये तीन इंश्योरेंस प्रोडक्ट 19 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने अपनी घोषणा में इनके नाम और प्रोडक्ट की मुख्य कैटेगरी के बारे में जानकारी दी है।
BSE फाइलिंग में प्रीमियम, पात्रता की शर्तें, फायदे, पॉलिसी की शर्तें और किन मामलों में कवर नहीं मिलेगा (एक्सक्लूजन), जैसी जानकारी नहीं दी गई है। खरीदने के इच्छुक लोगों को कोई भी प्लान खरीदने से पहले इन जानकारियों के लिए संबंधित पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स देख लेने चाहिए।

डेफर्ड एन्युटी प्लान क्या है?

डेफर्ड एन्युटी प्लान एक तरह का रिटायरमेंट प्रोडक्ट या प्लान है। इसमें पॉलिसीहोल्डर एक तय समय (जिसे 'एक्युमुलेशन फेज' या जमा करने का चरण कहते हैं) तक पैसे जमा कर सकते हैं और फिर 'डिस्ट्रिब्यूशन फेज' (आमतौर पर रिटायरमेंट के समय) में रेगुलर पेमेंट (जिसे 'एन्युटी पेमेंट' कहते हैं) पा सकते हैं।

एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है?

वहीं, LIC में 'प्योर रिस्क प्लान' एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।

  1. एलआईसी का पूरा नाम क्या है?
    एलआईसी का पूरा नाम लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया है।
  2. एलआईसी क्या है?
    एलआईसी एक बीमा कंपनी है।
  3. एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान कब लॉन्च हो रहे हैं?
    एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान 19 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो रहे हैं।
  4. एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है?
    LIC का 'प्योर रिस्क प्लान' एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।
  5. एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान कब से मिलेगा?
    एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान 19 अक्टूबर 2026 से मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.