सुपोषण किट से मिली स्वस्थ मातृत्व के लिए सौगात

Updated on 12-05-2026 12:51 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर नागरिकों के लिए केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम केसला निवासी गर्भवती महिला श्रीमती तारामती जांगड़े के जीवन में खुशियों की नई सौगात मिली, जब गोद भराई कार्यक्रम के अवसर पर उसे सुपोषण किट प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के जन्म को प्रोत्साहित करना है। गोद भराई कार्यक्रम के अवसर पर गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

श्रीमती तारामती जांगड़े ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान किया जाता है। जिसमें पौष्टिक आहार से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के समय उचित पोषण माँ और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इस प्रकार की सहायता मिलने से गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सहयोग मिलता है, जिससे स्वस्थ बच्चे के जन्म में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी सलाह और आवश्यक सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिविर में प्राप्त सुपोषण किट से उन्हें संतुलित आहार लेने में मदद मिलेगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकेंगी।

श्रीमती तारामती ने बताया कि उनके परिवार में पांच सदस्य हैं और सभी परिवारजन उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक सहयोग मिलता है और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पहले भी इस योजना का लाभ मिल चुका है, जिससे योजना के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। श्रीमती तारामती ने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर पौष्टिक आहार एवं देखभाल उपलब्ध कराने से माँ और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। सुशासन तिहार के शिविर में इस प्रकार की सेवाएं ग्रामीण महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.