पाली शिव मंदिर में श्रद्धा और धरोहर का समागम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन

Updated on 12-05-2026 12:49 PM

कोरबा । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 08 से 11 जनवरी सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्र्रमण के हजार वर्ष पर स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाली नगर में स्थित पुरातात्विक महत्व के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष  अजय जायसवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ, पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में लगाए गए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बड़े उत्साह से देखा। प्रसारण के बाद आयोजित परिचर्चा में नगर पंचायत अध्यक्ष  अजय जायसवाल एवं  संजय जायसवाल ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सोमनाथ की ऐतिहासिक महत्ता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला।

सायंकालीन सत्र में स्थानीय भजन मंडली द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन  विशाल मोटवानी द्वारा किया गया। अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित जनों, जनप्रतिनिधियों, भजन मंडली और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पाली शिव मंदिर में संपन्न यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को पुनः उजागर करने वाला साबित हुआ तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के प्रति आमजन की आस्था को और अधिक प्रगाढ़ करने वाला रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.