आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated on 21-04-2026 01:45 PM

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज परियोजना जांजगीर के सिवनी एवं बम्हनीडीह, नवागढ़ के नगारीडीह पामगढ़ के ससहा के आंगनबाड़ी केंद्रों में "बाल मैत्री कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में केंद्रों में उपस्थित बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न बाल मैत्री गतिविधियों से हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कहानियों और कविताओं के माध्यम से केंद्र के प्रति आकर्षित किया। इस अवसर पर "सुपोषण की परी" गतिविधि मुख्य आकर्षण रही, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बच्चों और उनकी माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खान-पान (संतुलित आहार) के महत्त्व के बारे में विस्तार से समझाया। पोषण पखवाड़ा के बच्चो को भ्रमण करा के सामाजिक सहभागिता को बताया गया, पोषण रैली निकाला गया, पोषण और बाल विवाह रोकथाम के शपथ दिलाया गया, बच्चो को बालगीत कराया गया। इस विशेष सत्र में बड़ी संख्या में पालकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल बच्चों का मनोरंजन करना है, बल्कि समाज में कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.