बिलासपुर के हर-गांव में बनेगा 10 लोगों का हेल्थ-अलर्ट ग्रुप

Updated on 01-08-2026 12:23 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

गर्भवती महिलाओं के कम पंजीयन, कुष्ठ उन्मूलन अभियान की धीमी प्रगति और फील्ड स्तर पर कमजोर मॉनिटरिंग पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। तखतपुर विकासखंड में गर्भवती महिलाओं के कम पंजीयन पर संबंधित बीएमओ को नोटिस जारी करने तथा कुष्ठ उन्मूलन अभियान में शिथिलता बरतने पर चारों विकासखंडों के बीएमओ को नोटिस देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि, फील्ड में प्रभावी कार्य किए बिना स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य पूरे नहीं किए जा सकते। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव का नामवार डाटा तैयार करने और एक भी पात्र महिला छूटने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रसव संस्थागत कराने और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

गांव-गांव में हेल्थ अलर्ट ग्रुप बनाने दिए निर्देश

बारिश के मौसम को देखते हुए मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने हर गांव में सरपंच, पंच, शिक्षक, मितानिन और जागरूक नागरिकों को शामिल कर कम से कम 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमारी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंचकर इलाज शुरू करे।

मलेरिया पर नियंत्रण के लिए अफसरों को फील्ड पर उतरने दिए निर्देश

मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड टेस्ट बढ़ाने, मोबाइल मेडिकल यूनिट की नियमित विजिट, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के तत्काल इलाज के निर्देश भी दिए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक निक्षय मित्र जोड़ने और स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, देर से पहुंचे डॉक्टरों को लगाई फटकार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का करीब डेढ़ घंटे तक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुबह सवा दस बजे तक तीन-चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले।

जिस पर कलेक्टर ने उन्हें फोन लगाकर जवाब तलब किया और भविष्य में समय पर अस्पताल पहुंचने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जरूरत इनका बेहतर उपयोग कर मरीजों का विश्वास जीतने और संवेदनशीलता के साथ उपचार देने की है।

बेहतर उपचार के साथ करें सम्मानजनक व्यवहार

कलेक्टर ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, डायलिसिस यूनिट, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, नशा मुक्ति केंद्र, जिला पुनर्वास केंद्र, अस्पताल किचन और निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, सम्मानजनक व्यवहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कम मरीज आने पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बावजूद अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचने पर चिंता जताई। विशेष रूप से नेत्र और दंत रोग विभाग में प्रतिदिन केवल 30 से 35 मरीज आने की जानकारी मिलने पर उन्होंने दोनों विभागों को स्कूलों और महाविद्यालयों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

इन मामलों में दिखी लापरवाही

  • तखतपुर में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन लक्ष्य से कम।
  • कुष्ठ उन्मूलन अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं।
  • फील्ड मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग कमजोर मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.