वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिंक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बताया है कि 19 और 20 नवंबर के बीच पांच एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। इन एस्टेरॉयड की रफ्तार 47,880 किमी/घंटा तक हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले इन एस्टेरॉयड का आकार 10 मीटर से लेकर 120 मीटर तक हो सकता है। इन एस्टेरॉयड के आकार और रफ्तार के कारण दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां आसमान में नजरें बनाई हुई हैं। हालांकि, नासा ने बताया है कि 19-20 नवंबर को गुजरने वाले एस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।
पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले पांच एस्टेरॉयड के नाम 2026 VA11, 2026 TB84, 2026 VD6, 2018 NE1 और 2007 WK3 हैं। इनके नाम का शुरुआती अंक खोजे गए साल पर आधारित होता है।
1- एस्टेरॉयड 2026 VA11 19 नवंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इस दौरान उसकी पृथ्वी से दूरी 3.35 मिलियन किलोमीटर होने की संभावना है। इसका आकार 10 से 22 मीटर बताया जा रहा है। इस एस्टेरॉयड की रिलेटिव वेलोसिटी 32,040 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
2- एस्टेरॉयड 2026 TB84 19 नवंबर को पृथ्वी से लगभग 4.64 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इसका आकार 50 से 110 मीटर तक है। इसकी गति करीब 35,640 किलोमीटर प्रति घंटा है।
3- एस्टेरॉयड 2018 NE1 भी 19 नवंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। उस समय इस एस्टेरॉयड की पृथ्वी से दूरी लगभग 6.38 मिलियन किलोमीटर होगी। एस्टेरॉयड 2018 NE1 बाकियों के मुकाबले सबसे तेज गति से उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी गति 13.3 किलोमीटर प्रति सेकंड, या 47,880 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।
4- एस्टेरॉयड 2007 WK3 19 नवंबर को पृथ्वी से लगभग 5.47 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इसका आकार 14 से 30 मीटर के बीच होने का अनुमान है।
5- एस्टेरॉयड 2026 VD6 20 अक्तूबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इसका आकार 12 से 28 मीटर है। वहीं, इसके पृथ्वी से लगभग 4.1 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरने की उम्मीद है।
47,880 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रहे 5 एस्टेरॉयड, 19 और 20 नवंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे; NASA ने क्या कहा?
अमेरिकी अंतरिंक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बताया है कि 19 और 20 नवंबर के बीच पांच एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। इन एस्टेरॉयड की रफ्तार 47,880 किमी/घंटा तक हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले इन एस्टेरॉयड