परीक्षा ड्यूटी करने में छूटी 400 शिक्षकों की चुनावी ट्रेनिंग, रांची प्रशासन ने थमाया नोटिस

Updated on 10-02-2026 12:06 PM
रांची: झारखंड में इस समय मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच निष्पक्ष निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शिक्षकों व अन्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। दोनों जिम्मेदारियों के टकराव के कारण परीक्षा कार्य में लगे कई शिक्षक चुनावी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए, जिसके बाद रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।


परीक्षा अवधि के बीच शुरू हुआ चुनावी प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तक और इंटरमीडिएट परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसी अवधि में जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

400 से अधिक शिक्षकों को जारी हुआ नोटिस

परीक्षा और प्रशिक्षण के बीच तालमेल न बनने पर रांची जिला प्रशासन ने 400 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर जिला निर्वाचन शाखा में अपना जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला शिक्षा विभाग का क्या कहना है?

इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बादल राज ने स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों की पहली प्राथमिकता बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। ऐसे शिक्षकों को चुनावी प्रशिक्षण में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों से कहा है कि वे अपनी सूची जिला शिक्षा कार्यालय में जमा कराएं, ताकि जिला निर्वाचन शाखा को परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों की सही जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.