ह्यूस्टन में 3 लोगों की हत्या:हमलावर ने पहले एक बिल्डिंग को आग लगाई; जैसे-जैसे लोग बाहर आते गए, गोली मारता गया

Updated on 29-08-2022 05:49 PM

अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से निकाले गए शख्स ने बिल्डिंग के तीन लोगों की हत्या कर दी। इस शख्स ने पहले अपार्टमेंट को आग लगाई और जैसे-जैसे लोग बाहर आते गए, वह उन पर गोलियां दागता गया।

हमलावर ने पांच लोगों पर गोली चलाई, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में 40 से 60 साल की उम्र के पुरुष शामिल हैं। दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया
हादसा रविवार रात करीब 1 बजे (अमेरिकी समयानुसार) साउथवेस्ट ह्यूस्टन में एक इंडस्ट्रियल-रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में हुआ। अपार्टमेंट में आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस और फायर क्रू यहां पहुंचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर करीब 40 साल का था और वह भी इसी अपार्टमेंट में लंबे समय से रह रहा था।

कैंसर का मरीज था हमलावर
अपार्टमेंट के एक रेजिडेंट रॉबिन अहरेन्स ने बताया कि हमलावर को कोलोन कैंसर था। उसकी नौकरी चली गई थी और वह रेंट भी नहीं दे पाया था। उसे हाल ही में अपार्टमेंट खाली करने का नोटिस भी दिया गया था। इन सब चीजों के चलते हो सकता है कि उसे फर्क पड़ना बंद हो गया होगा और उसने ऐसा कदम उठा लिया।

रॉबिन ने बताया कि हमले के वक्त वे अपना काम कर रहे थे, जब उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि कोई बाहर पटाखे चला रहा है। रॉबिन ने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं बाहर नहीं गया, नहीं तो हमलावर मुझे भी गोली मार देता।’

डेट्रॉयट में भी अज्ञात हमलावर ने तीन लोगों की जान ली
अमेरिका के ही डेट्रॉयट में रविवार को एक हमलावर ने चार लोगों पर गोलियां चलाईं। इनमें से तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने हमलावर को ढूंढ़ने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मिडवेस्टर्न सिटी पुलिस के चीफ जेम्स वाइट ने बताया कि तीनों मृतकों को अलग-अलग लोकेशन पर कई गोलियां मारी गईं। चौथे व्यक्ति ने हमलावर को कार के पीछे छुपते देखा और उससे रुकने को कहा तो हमलावर ने उसे भी गोली मार दी।पुलिस ने हमलावर का फोटो अभी सार्वजनिक करके लोगों से उसे ढूंढने में मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने किसी खास पैटर्न में लोगों को निशाना नहीं बनाया। उसने बेतरतीब तरीके से लोगों को शूट किया। पुलिस को डर है कि हमलावर और भी लोगों को अपना निशाना बना सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.