सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले से 16 श्रद्धालु हुए रवाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने दी शुभकामनाएं

Updated on 23-06-2026 01:02 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज बालोद जिले के 16 यात्रियों को सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज सुबह जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने सभी विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठजनों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है। यह योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों पुरानी धार्मिक आकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है। जिले के 16 यात्रियों में पद्मश्री, राष्ट्रपति पुरस्कृत, कलाकार, लोकतंत्र सेनानी परिवार, साहित्यकार, गायक, उद्घोषक, संगीतकार एवं अन्य विशिष्टजन शामिल है। 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आशीष पेंद्रों, नोडल अधिकारी एके जांगड़े, सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र सोनी आदि उपस्थित थे। इस दौरान सोमनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक और अन्य कारणों से कई लोगों के लिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता, लेकिन इस योजना के माध्यम से उन्हें सोमनाथ जैसे ऐतिहासिक और पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक होगी। यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि यात्रा में वे अपने साथ तांदुला नदी का पवित्र जल और मिट्टी भी अपने साथ लेकर जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष साहू ने विशिष्ट जनों को रायपुर रेलवे स्टेशन हेतु बस से रवाना किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.